दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में शरीक हुए सीएम हेमंत सोरेन, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के क्‍लब रोड स्थित मिलन पैलेस में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में 16 अप्रैल को शरीक हुए। मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान के पाक माह की मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री समेत सभी आगंतुकों ने राज्य की उन्नति, आपसी भाईचारा, प्रेम-सद्भाव और अमन- चैन की दुआ की। दावत-ए-इफ्तार में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, मंत्री आलमगीर आलम और बादल पत्रलेख शामिल हुए।

इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक प्रदीप कुमार यादव, कुमार जय मंगल और श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की समेत कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और गणमान्य भी मौजूद थे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।