वेतन समझौता : जनता मजदूर संघ का सीसीएल मुख्‍यालय के समक्ष प्रदर्शन, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। कामगारों का वेतन समझौता शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर जनता मजदूर संघ के सदस्‍यों ने 27 मार्च को सीसीएल मुख्‍यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसमें सीसीएल के विभिन्‍न क्षेत्रों से सदस्‍यों ने हिस्‍सा लिया। कोल इंडिया अध्‍यक्ष के नाम मांग पत्र सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान आयोजित आम सभा में वक्‍ताओं ने कहा कि कोल इंडिया और यूनियन के बीच 11वें वेतन समझौते में कामगारों को 19% एमजीबी देने का फैसला हुआ है। इसे अविलंब लागू करते हुए वेतन समझौता को फाइनल किया जाए।

प्रदर्शन के बाद सीसीएल सीएमडी के माध्‍यम से कोल इंडिया अध्यक्ष को एक मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल के रीजनल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने की। संचालन केंद्रीय सचिव रविंद्र सिंह ने किया।

कार्यक्रम में कमलेश सिंह, टीनू सिंह, सुखदेव प्रसाद, रविंद्र सिंह, दुष्यंत पटेल, गोल्डन यादव, उमेश साहू, संजय गोराई, मनोज सिन्हा, निर्मल सिंह, चमन मुंडा, दशरथ कुर्मी, रवि गिरी, अशोक शर्मा, महेंद्र सिंह सहित अन्य लोग सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों से सदस्‍य उपस्थित थे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।