चक्रवर्ती सम्राट सुहेल देव महाराज की प्रतिमा का अनावरण

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चटनिया गांव के झुरूवा जरही टोला में चक्रवर्ती सम्राट सुहेल देव महाराज की प्रतिमा का अनावरण 26 मार्च को किया गया। उक्त प्रतिमा की स्थापना विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया है। प्रतिमा का अनावरण पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर चंद्रवंशी ने कहा कि सुहेलदेव महाराज रजवार समाज के ही नहीं हर समाज के लिए पूजनीय व आदर्श पुरुष थे। हमारे विधानसभा में जिस गांव में रजवार समाज की संख्या 100 से अधिक होगी, वहां सुहेल देव महाराज की प्रतिमा देने का काम करूंगा। अभी और तीन स्थानों पर महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा की स्थापना का काम चल रहा है।

डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि‍ रजवार समाज बच्चों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दें। कम खाएं, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाएं। समाज को विकास के लिए शिक्षायुक्त और नशामुक्त बनाना होगा। तभी समाज को बुलंदियों तक ले जा सकता है।

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर लोक कलाकार विजय बवाली ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नर्तकियों ने जलवा बिखेरते हुए हजारों दर्शकों का मन मोह लिया।

मौके पर कांडी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पाण्डेय, मझिआंव नगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता, बरडीहा प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि सुदामा चौधरी, मणिकांत सिंह, दक्षिणी क्षेत्र की जिला पार्षद नेहा कुमारी, उतरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, चटनिया मुखिया पूजा कुमारी, राणाडीह मुखिया ललित बैठा, चंद्रमा यादव, मोती लाल यादव, नागेंद्र यादव, विणा यादव, मुन्दिरका चंद्रवंशी, राम लखन चंद्रवंशी, सत्येंद्र पासवान मौजूद थे।

इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे, दिनेश रजवार, पूर्व जिला परिषद सदस्य हसन रजवार, उदय रजवार, उप प्रमुख नारायण यादव, विजय रजवार, गणेश रजवार, ओमप्रकाश रजवार, महेंद्र रजवार, सत्येंद्र रजवार, अवधेश रजवार, डॉ जगदीश रजवार, रामनाथ व्यास, मंटू गुरुजी, राजेश रजवार, हरिचरण रजवार, श्याम लाल यादव, रघुनाथ साव, रमेश रजवार, देवनाथ रजवार, मुखलाल यादव, शम्भू चौधरी  सहित हजारों की संख्या में लोग भी उपस्थित थे।