Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : येलो अलर्ट जारी, कल यहां वज्रपात की आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मौसम बदल गया है। कल यानी 27 मार्च को कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 मार्च को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 29 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

27 और 28 मार्च को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 27 और 28 मार्च को राज्‍य के दक्षिणी-पूर्व और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर 27 मार्च को वज्रपात होने की आशंका है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा में देखने को मिलेगा।

30 मार्च को यहां बारिश

राज्‍य के दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, रांची, रामगढ़ में देखने को मिलेगा।

31 मार्च और 1 अप्रैल की स्थिति

केंद्र के अनुसार 31 मार्च और 1 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।