Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 23 मार्च, 2023

मेष

महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार व स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बढ़ि‍या कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। हल्की थकान रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष

चंचल स्वाभाव कुछ लोगों को पसंद आयेगा। व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। आय के नये स्रोत प्राप्त होंगे। बॉस आपके कार्यो को देखकर प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।

मिथुन

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं जीवनसाथी को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव काम आयेगा।

कर्क

परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वालों का दिन बहुत अच्छा है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

सिंह

सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर पार्टनर से अनबन नहीं हो, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

कन्या

दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। भाई बहन के साथ गेम्स खेलकर समय बिताएंगे। माता की सेहत में सुधार होगा।

तुला

दिन सामान्य रहेगा। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदा दिलाने वाला होगा। महिलाएं कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण सोच विचार में रहेंगे। समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान बनायेंगे। पड़ोसी आर्थिक सहायता लेंगे। किसी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करें। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक

दिन पूरा साथ देगा। नई जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी। परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की आवश्‍यकता है।

धनु

मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत रंग लाएगी। कार्यालय में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे बखूबी निभायेंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए आसपास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें। रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य दूर होगी। घर में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर

दिन सामान्य रहेगा। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। गुरू की मदद से करियर को नयी दिशा मिलेगी। कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए फॉर्म भरेंगे। घर में बच्चों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चों को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रों को ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा।

कुंभ

दिन बेहतरीन रहने वाला है। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा। बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

मीन

नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। परिवार के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे! जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल निकलेगा। महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)