नारौलिया अग्रवाल संघ की महिलाओं ने होली मिलन समारोह में जमकर मचाया धमाल, खूब की मस्ती, देखें तस्वीर

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में इन दिनों होली मिलन समारोह और फागोत्सव कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। अलग-अलग संगठनों-समाजों की ओर से होली मिलन समारोह और फागोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को नारौलिया अग्रवाल संघ की ओर से सुनीता अग्रवाल की अगुवाई में कडरू में फाग उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में रंगारंग फाग गीत और होली गीतों के साथ महिलाओं ने खूब नृत्य किया और फूलों की होली का आनंद लिया। इस दौरान होलिया में उड़े रे गुलाल…, रंग मत डारे रे सांवरिया…, तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी, जैसे होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। कार्यक्रम का संघ की महिलाओं ने जमकर आनंद लिया। साथ ही एक-दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।