यहां शादी की चल रही थी रस्म, दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों का मौत कर रही थी इंतजार

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मध्य प्रदेश। दुखद खबर मध्य प्रदेश से आयी है। मध्य प्रदेश के भिंड में शादी की रस्मों के बीच घर में रखा छोटा गैस सिलेंडर फट गया। इलाज के दौरान दूल्हे की मां, चाची, भाभी और दो बहनों की मौत हो गई।

कुछ महीने पहले ही ऐसी घटना राजस्थान के जोधपुर में भी हुई थी। वहां बारात जाने से पहले घर में गैस सिलेंडर फटने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। 

एमपी में शादी वाले घर में एक साथ पांच महिलाओं की मौत से पीड़ित परिवार के घर और पूरे गांव में मातम फैला हुआ है। परिवार के लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। पलभर में हुआ धमाका परिवार को जिंदगी भर का गम दे गया। 

बता दें कि भिंड जिले के गोरमी इलाके के कचनाव कला गांव के रहने वाले रिंकू यादव की 22 फरवरी को बारात जानी थी। 20 फरवरी को शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। परिवार के अलावा रिश्तेदार और गांव के लोग रिंकू के घर पर मौजूद थे। लोगों के लिए खाना बन रहा था। 

इस दौरान छोटे गैस सिलेंडर का खाना बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। अचानक से सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना में रिंकू यादव की मां जलदेवी, भाभी नीरू, चाची पिंकी, दो शादीशुदा बहनें अनीता और सुनीता सहित 12 लोग गंभीर घायल हो गए थे।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। गंभीर हालत होने के कारण 8 लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। मगर, रिंकू यादव की मां, भाभी, पिंकी और दोनों बहनों की स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था। तभी ने पांचों महिलाओं का एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान पांचों महिलाओं की मौत हो गई।

जैसे ही यह खबर परिवार को लोग लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बुधवार सुबह सभी के शव गांव लाए गए थे। रिंकू के घर के बाहर पांच अर्थियां देख हर किसी की रूह कांप गई। परिवार, रिश्तेदार सहित जिसने भी यह हृदयविदारक दृश्य देखा वह अपने आंसू नहीं रोक सका। इसके बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया।