पूर्व मंत्री ददई दूबे की बहू का सोन नदी के समीप हुआ अंतिम संस्‍कार

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतिला पंचायत के चोका गांव निवासी सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी स्व. अजय दुबे की पत्नी चित्रा दुबे की मृत्‍यु हो गई। मृत्‍यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। चित्रा दुबे की रिम्स में मृत्‍यु हुई। घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की है।

चित्रा पूर्व मंत्री व सांसद ददई दुबे की बड़ी बहू थी। वह रांची के बूटी रोड स्थित मकान में ही रहती थी। वह अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गईं। उसका का शव स्व. अजय दुबे के पैतृक आवास चोका लाया गया। सोन नदी के समीप अंतिम संस्कार किया गया।

चित्रा के एकलौते पुत्र ज्ञानेंद्र दुबे ऊर्फ सोनू दुबे ने मां को मुखाग्नि दी। इस मौके पर चित्रा के ससुर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे, अभय दुबे, अविनाश दुबे, नीरज सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे।

विदित हो कि चित्रा के पति पूर्व सांसद सह मंत्री ददई दुबे के ज्येष्ठ पुत्र अजय कुमार दुबे की मृत्‍यु 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान हो गई थी। चित्रा दुबे की मृत्‍यु को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।