रांची मौसम केंद्र की गतिविधियों के रूबरू हुए विद्यार्थी

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व मौसम विज्ञान दिवस पर दो दिवसीय आयोजन 22 और 23 मार्च, 2023 को एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र में किया गया। इस अवसर पर पहले दिन 22 मार्च को संत जेवियर कॉलेज से डॉ पीपास के नेतृत्व में भौतिकी विभाग और दूसरे दिन 23 मार्च को भूगोल विभाग के विद्यार्थी केंद्र आए। छात्रों को केंद्र के कर्मियों द्वारा मौसम मापक यंत्रों की जानकारी दी गई। एयरपोर्ट स्थित सतही वेधशाला (surface observatory) का भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर मौसम केंद्र के निदेशक और वैज्ञानिक अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक डॉ प्रीति‍ गुनवानी ने प्रस्तुति के माध्यम से मौसम विभाग की प्रारंभिक ज्ञान और बदलते जलवायु के संबंध में छात्रों को जानकारी दी।

मौके पर विभिन्न विभागों से वरिष्ठ अधिकारी का आगमन हुआ। इनमें कृषि विभाग, विमानपत्तन निदेशक, स्मार्ट सिटी के जीएम, विभिन्न कॉलेज के प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष का आगमन हुआ।

इस अवसर के लिए विशेष पोस्टर्स और बैनर्स भी बनाए गए, जो उष्ण लहर, गर्जन वज्रपात, RSRW, विमानन, रांची शहर का जलवायवीय सामान्य, मॉनसून, पश्चिमी विक्षोभ विषय पर केंद्रित रहें।

सभी आगंतुकों से सकारात्मक फीडबैक प्राप्त हुआ। विशेषकर छात्रों ने सभी पहलुओं को समझने में रुचि दिखाई। केंद्र निदेशक ने इस अवसर पर आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।