Ranchi : 25 मार्च की रात 9 बजे से ये रोड रहेगा ब्‍लॉक, जानें वैकल्पिक रास्‍ता

झारखंड
Spread the love

  • मेन रोड स्थित ओवरब्रिज राजेन्द्र चौक से रेडिसन चौक तक 33 घंटे रहेगा रोड ब्लॉक

रांची। रांचीवासी और किसी काम से रांची (Ranchi) आने वाले कृपया ध्यान दें। मेकॉन से सिरोमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान मेन रोड ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में कार्यरत कंपनी द्वारा लोड टेस्ट किया जाना है। इसे लेकर ओवर ब्रिज पर आवागमन नहीं हो सकेगा। लोग आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

कब तक रहेगा रोड ब्लॉक

राजेन्द्र चौक से ओवर ब्रिज के समीप रेडिसन चौक तक 33 घंटे का रोड ब्लॉकेज रहेगा। शनिवार 25 मार्च की रात 9 बजे से 27 मार्च 2023 की सुबह 6 तक आवागमन बंद रहेगा।

ये होंगे वैकल्पिक मार्ग

1. मेन रोड सुजाता चौक की तरफ से राजेन्द्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन रेडिसन ब्लू होटल के रास्ते कडरू ब्रिज के रास्ते कडरू ब्रिज के ऊपर से देवेन्द्र मांझी चौक, राजेन्द्र चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

2. सुजाता चौक से मेन रोड ओवरब्रिज के नीचे जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज के नीचे जा सकते हैं।

3. राजेन्द्र चौक की तरफ से सुजाता चौक मेन रोड जाने वाले वाहन मेकॉन चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कडरू ओवरब्रिज के ऊपर के रास्ते रेडिसन ब्लू होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।