रांची। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के कांके डैम साइड इलाके में भीषण आग लग गई। इससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक कांके रोड में डैम साइड किनारे अर्बन हाट बन रहा है। वहां आधे-अधूरे बने भवन का इस्तेमाल गोदाम में किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक गोदाम में भारी मात्रा में पाइप रखी हुई थी। उसी में 6 मार्च की अहले सुबह आग लग गई।
आग लगने के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि इसके शॉट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने के बाद बिल्डिंग आग के गोले में तब्दील हो गया। इससे लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अभी तक जानमाल के हानि के बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल की दो गाड़ी आग पर नियंत्रण करने में लगी है।
घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर बिग्रेड के कर्मी प्रयास में लगे हैं।
आग लगने से आसमान में उठ रहे काले धुंए के गुब्बारे दूर से ही नजर आ रहे हैं। इससे लोगों वहां पहुंच रहे हैं।
आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ वहां लग गई। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
आग बुझने के बाद ही सही नुकसान का आकलन हो सकेगा। जानमाल की क्षति की खबर भी मिल सकेगी।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
- अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।