भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के कार्यक्रम में शामिल हुए अध्‍यक्ष

झारखंड राजनीति
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। धनबाद स्वरूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रतनपुर टुंडी में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष रामलाल दुबे के साथ जिला महामंत्री सत्येंद्र चौबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्प रंजन, पलामू प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय, गढ़वा प्रभारी सुनील पांडेय, आशीष दुबे सहित अन्य लोग भी शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने बताया कि आयोजित उक्त बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, विधायक निरसा अर्पणा, सेन गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।