लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने मोतियाबिंद से पीड़ित 42 लोगों की आंखों का कराया ऑपरेशन

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में सिल्ली, रांची और आसपास के इलाके से काफी लोग पहुंचे। 100 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई। इसमें 42 लोग मोतियाबिंद से पीडित पाये गए।


गुरुवार को क्लब के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया। आज शुक्रवार को क्लब के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने सभी को चाय-बिस्किट, चश्मा और दवाईयां देकर गंतव्य तक छोड़ा।