Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather News : होली को लेकर स्‍पेशल बुलेटिन जारी, चलेगी तेज हवा, बारिश और वज्रपात भी

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather) कल यानी 6 मार्च से बदल गया। राज्‍य के कई जिलों में आंशिक बादल देखने को मिले। रांची मौसम केंद्र ने होली को लेकर स्‍पेशल बुलेटिन जारी किया है। इसके मुताबिक दो दिन तेज हवा चलेगी। बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 6 मार्च को दी। हालांकि हवा के रुख से इसमें बदलाव की संभावना भी है।

अधिकतम तापमान 37 डिग्री

केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्‍य में मौसम शुष्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया।

तापमान में बदलाव नहीं

केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

7 को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 7 मार्च को राज्‍य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

8 को चलेगी तेज हवा

8 मार्च को राज्‍य भर में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका भी है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

9 को वज्रपात संभव

9 मार्च को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

10 को होगी बारिश

राज्‍य के दक्षिणी-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।