Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather News : फिर 15 मार्च से बारिश, वज्रपात की भी आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather) कल यानी 12 मार्च से बदल जाएगा। मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि 15 मार्च को फिर कई जिलों में बारिश और वज्रपात होने के संकेत मिले हैं। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 11 मार्च को जारी बुलेटिन में दी।

कल से मौसम शुष्‍क

केंद्र के मुताबिक 12 से 14 मार्च तक राज्‍य में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

15 को बारिश और वज्रपात

केंद्र के मुताबिक 15 मार्च को राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

16 और 17 को वर्षा

केंद्र के अनुसार 16 और 17 मार्च को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
  • अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।