hailstorm

Jharkhand Weather Alert : अलर्ट जारी, रांची सहित इन जिलों में आज ओला पड़ने की आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather Alert : रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में आज यानी 26 मार्च को ओला पड़ने की आशंका है। इसे लेकर रांची मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मद्देनजर लोग सावधान और सतर्क रहें।

इसका असर लोहरदगा, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में कुछ जगहों पर देखने को मिल सकता है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।