झारखंड में खेल प्रतिभा की कमी नहीं : सीपी राधाकृष्णन

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह 19 फरवरी को खेल गांव में संपन्न हुआ। समापन समारोह में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपस्थित थे। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा मुझे खुशी है कि आज मैं आप सभी बच्चों के साथ हूं। सांसद खेल महोत्सव में शामिल सभी लोगों एवं बच्चों को दिल की गहराइयों से जोहार करता हूं।

राज्‍यपाल ने कहा कि झारखंड के गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है। उसे खोजकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस तरह के खेल के आयोजन से हमें सफलता मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। झारखंड को आर्चरी ऑफ झारखंड कहा जाता है। आर्चरी में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

राज्‍यपाल ने कहा कि झारखंड खेल ही नहीं, बल्कि वीरों की भी भूमि है। भगवान बिरसा मुंडा ने 25 साल की उम्र में  अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध लडाई लड़ी। वीरगति को प्राप्त हुए। झारखंड के स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा हॉकी, महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट, निक्की प्रधान हॉकी, दीपिका कुमारी तीरंदाजी सहित ऐसे सैकड़ों खिलाड़ी है, जिन्होंने झारखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है।

झारखंड फ्रीडम फाइटर की भूमि है। मेरा प्रयास हो होगा तीन चार महीनों के अंदर सभी फ्रीडम फाइटर के घर जाऊं। हॉकी के क्षेत्र में  यहां के बच्चों में बहुत प्रतिभा है। झारखंड हॉकी में देश को एक नहीं पहचान देगा। खेल को झारखंड में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। खेल गांव में खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है। मैं कोल इंडिया से बात कर और कैसे यहां के बच्चों को अच्छी सुविधा प्राप्त हो इस पर काम करने का मेरा प्रयास होगा।

उद्घाटन भाषण में सांसद सेठ ने कहा कि राज्यपाल अभिभावक के तौर पर बच्चों को आशीर्वाद देने आए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। खेल महोत्सव में 17 प्रखंड, 200 पंचायत के करीब 5023 बच्चों ने भाग लिया। 6 खेलो का आयोजन किया गया। इसमें 668 प्राइस का वितरण किया गया। सभी प्रतिभागी को सर्टिफिकेट भी दिया गया है।

पूर्व सांसद अजय मारू ने धन्यवाद करते हुए कहा सांसद संजय सेठ ने जो खेल महोत्सव का आयोजन किया, यह खिलाड़ियों के लिए अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मां दुकान पाठक, सचिव शिवेंद्र दुबे, विनय जयसवाल, संदीप वर्मा सहित अन्‍य उपस्थित थे।

बैडमिंटन मेंस सीनियर

विनर = हर्षित राज 

रनरअप = अमन रहमान

गर्ल्स

विनर = मनीष रानी तिर्की

रनर अप = वर्षा रानी

वशू = गर्ल्स

गोल्ड = प्रतिमा कुमारी

सिल्वर = उषा कुमारी

ब्रॉन्ज़ = आरूषी कुमारी

बॉयज

गोल्ड = निशांत तिर्की

सिल्वर = रोहित बेदिया

ब्रॉन्‍ज = रूपलाल महतो

3 किलोमीटर जूनियर गर्ल्स क्रॉस कंट्री

गोल्ड = मंजू कुमारी

सिल्वर = सुष्मिता कुमारी

ब्रॉन्ज़ = नीता कुमारी

योगा गर्ल्स

गोल्ड = रिया सेन

सिल्वर = सुप्रिया कुमारी

ब्रॉन्ज़ = दीपिका लांबा

कबड्डी गर्ल्स

गोल्ड = प्रीति कुमारी

सिल्वर = नीतू कुमारी

ब्रॉन्ज़ = प्रियंका कुमारी

बॉयज

गोल्ड = रोशन कुमार

सिल्वर = अमन कुमार

ब्रॉन्ज़ = पवन मुंडा