रांची : कल इन इलाकों में नहीं होगी पानी की सप्लाई

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड के चूड़ी टोला में सप्‍लाई पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण कल यानी 11 फरवरी को कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। पाइप की मरम्मत की जा रही है। इसके ठीक होते ही सप्लाई सामान्य दिनों की तरह की जाएगी।

गोंदा प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि केबल बिछाने के क्रम में पाइप को दो जगह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसे बनाने के लिए पानी की सप्लाई को रोका जा रहा है।

गोंदा फिल्ट्रेशन प्लांट से अपर बाजार के कुछ इलाकों, मुख्यमंत्री आवास, राजभवन, विधानसभा अध्यक्ष आवास, चीफ जस्टिस आवास, मोरहाबादी के कुछ इलाकों, पूरा कांके रोड, सीसीएल गांधीनगर कॉलोनी, चंदवे, सर्वोदय नगर, न्यू पुलिस लाइन, रिनपास आदि क्षेत्रों में पानी की सप्‍लाई की जाती है।