Ranchi : ज्‍वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट, देखें लाइव वीडियो

झारखंड अपराध मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मांडर स्थित शंकर ज्वेलरी दुकान को 11 फरवरी को दिनदहाड़े लूटा गया। बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मांडर मिशन में ख्रिस्त कालोनी मोड़ में शंकर ज्वेलर्स स्थित है। दुकान में हथियार से लैस दो अपराधी आए। उन्‍होंने हथियार के बल पर दुकान की सारी ज्वेलरी लूट ली। अपराधी हेलमेट पहने हुए थे।

दुकान के संचालक अभय सोनी है। इस घटना के बाद वह सहमे हुए हैं। कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद मांडर पुलिस पहुंची। मामले की जांच कर रही है।

सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है। यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस इसके सहारे अपराधियों की पहचान में जुटी है।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।