रामगढ़ उपचुनाव : एनडीए प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी ने दाखिल किया नामांकन

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। रामगढ़ उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्‍याशी आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी ने 4 फरवरी को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंत्री सीपी सिंह, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, आजसू विधायक डॉ लंबोदर महतो सहित कई नेता मौजूद थे।

जानकारी हो कि 3 फरवरी को आजसू पार्टी ने रामगढ़ उपचुनाव में सुनीता चौधरी को टिकट देने की घोषणा की थी। यह जानकारी पार्टी के प्रवक्‍ता देवशरण भगत ने दी थी। एनडीए प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी सांसद सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्‍नी है।

बताते चलें कि चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ विधानसभा सीट से लगातार विधायक रहे हैं। उनके सांसद बन जाने के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा था। उस वक्‍त गोलीकांड का प्रभाव अधिक रहने के कारण कांग्रेस की ममता देवी ने सुनीता चौधरी को करीब 28 से अधिक वोट से हार गई थी।

ज्ञात हो कि तत्‍कालीन कांग्रेस विधायक ममता देवी को गोलीकांड में ही सजा हो जाने के कारण उनकी विधायकी चली गई। इसके बाद इस सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। इस सीट के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। आजसू ने इस सीट पर भाजपा के समर्थन करने का दावा भी किया है।