झारखंड की बिटिया तान्या ने जीता मिस ग्लोब इंडिया खिताब, गदगद है पूरा परिवार

झारखंड मनोरंजन मुख्य समाचार
Spread the love

दिल को सुकून देने वाली खबर यह है कि झारखंड की बिटिया तान्या ने मिस ग्लोब इंडिया का खिताब जीत लिया है। मिस अर्थ इंडिया 2018 निशि भारद्वाज ने तान्या सिन्हा को ताज पहनाया। तान्या ने गुरुग्राम में आयोजित ग्लैमानंद सुपर मॉडल कांटेस्ट में यह ब्यूटी खिताब अपने नाम किया। तान्या अब मिस ग्लोब इंटरनेशनल 2022 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बता दे कि भुरकुंडा स्थित श्री अग्रसेन स्कूल की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा की पुत्री तान्या सिन्हा ने इस कांटेस्ट में झारखंड के प्रसिद्ध छऊ डांस को शोकेस किया। तान्या ने कांटेस्ट में छऊ कॉस्ट्यूम में रैंप वॉक करके इस ट्रेडिशन को ग्लोबली मशहूर किया।

इधर तान्या ने बताया कि ट्रेडिशनल राउंड में छऊ ड्रेसअप को देशभर के फैशन एक्सपर्ट ने सराहा। साथ ही इस ड्रेसअप के बारे में पूछताछ की। मिस ग्लोब इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम में 21 अगस्त से किया गया था। तान्या की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।