पंकज मक्कड़ बने आईसीएआई की रांची शाखा के अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा के पदधारियों का वर्ष 2023-24 के लिए चुनाव हुआ। इसमें पंकज मक्कड़ को रांची शाखा का अध्यक्ष, श्रद्धा बागला को उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष और निशांत मोदी को सचिव चुना गया। इंस्टिट्यूट की रांची शाखा की कार्यकारिणी सदस्यों (2022-25) की मीटिंग रीजनल काउंसिल सदस्य मनीषा बियानी की अध्यक्षता में में संपन्न हुआ।

पंकज मक्कड़ आईसीएआई की रांची शाखा के अध्यक्ष के रूप में इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाले 30वें व्यक्ति हैं। इससे पूर्व वे रांची शाखा के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और स्टूडेंट्स कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवायें दे चुके हैं। रांची शाखा द्वारा आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण सेमिनार/ कांफ्रेंस और सामाजिक कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इंस्टिट्यूट की रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष जेपी शर्मा, प्रवीण शर्मा, संदीप जालान, मनीषा बियानी, संजय वाधवा, उत्तम जैन सहित रांची के बहुत से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने पंकज मक्कड़ और सभी नवनियुक्त पदधारियों को बधाई दी। भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में इंस्टिट्यूट की रांची शाखा नई उचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज मक्कड़ ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए समर्थन देने के लिए वर्तमान अध्यक्ष प्रभात कुमार, सचिव अभिषेक केडिया, कोषाध्यक्ष हरेन्दर भारती, कार्यकारिणी सदस्य निशांत मोदी, श्रद्धा बागला और उमेश कुमार के प्रति आभार जताया।