Palamu : दो पक्षों में विवाद के बाद पत्‍थरबाजी, देखें लाइव वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

पलामू। झारखंड के पलामू में दो पक्षों में विवाद के बाद 15 फरवरी को जमकर पत्थरबाजी हुई। तोड़फोड़, मारपीट और आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया। शिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाने पर विवाद हुआ। इसके बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पलामू जिले के पांकी में शिवरात्रि पर तोरण द्वार बनाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद पत्थरबाजी हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने आसपास रखे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना की जानकार मिलते ही पांकी, तरहसी, पिपराटांड़, लेस्लीगंज समेत कई थाना की पुलिस पांकी पहुंची। लोगों को समझाने में जुटी। हालात पर काबू पाने के लिए 100 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।

पांकी के इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर अधिकारी कड़ी नजर रख रहे हैं। डीसी, एसपी समेत टॉप अधिकारी मौके पर कैम्प कर रहे हैं। लोगों से शान्ति बरतने की अपील की। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।