अब 10 फरवरी तक लोग देख सकते हैं झारखंड राजभवन का गार्डेन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजभवन का गार्डेन देखने की इच्‍छा रखने वालों के लिए अच्‍छी खबर। अब वे 10 फरवरी तक गार्डेन देख सकते हैं। पहले गार्डेन 7 फरवरी तक ही खुलना था।

राजभवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 7 फरवरी से 10 फरवरी, 2023 तक खोला जा रहा है। इसे देखने आने वालों को कुछ नियमों का पालन भी करना होगा।

जानकारी के मुताबिक उद्यान प्रतिदिन 10 बजे पूर्वाहन से 4.30 बजे अपराह्न तक खोला जायेगा।

उद्यान में प्रवेश राजभवन के गेट नंबर– 2 से सुरक्षा जांचो के बाद 2 बजे अपराह्न तक दिया जायेगा।

सभी आगंतुक अपना पहचान पत्र साथ रखेंगे। कोविड-19 के लिए निर्देशित सभी सुरक्षा गाइडलाइन का अनुपालन करेंगे।