एससीओ में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई मराठी की ‘गोदावरी’

मनोरंजन
Spread the love

  • आर माधवन और प्रसून जोशी के हाथों सौंपा गया पुरस्कार

मुंबई। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के सहयोग से आयोजित शंघाई सहयोग संगठन फिल्म महोत्सव (एससीओ) में जियो स्टूडियोज की मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ को 14 फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुना गया। मुंबई में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित समारोह में भारत की कुछ प्रसिद्ध फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। इसमें मराठी फिल्म गोदावरी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।

प्रसून जोशी और आर माधवन के हाथों गोदावरी फिल्म के निदेशक निखिल महाजन और जियो स्टूडियोज के मराठी कंटेंट हेड निखिल साने को यह पुरस्कार दिया गया। इस समारोह में फिल्म के हीरो जितेंद्र जोशी, हीरोइन गौरी नलावड़े और फिल्म की टीम उपस्थित थीं।

फिल्म 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद कई फिल्म समीक्षकों, फिल्म हस्तियों और दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की। इस फिल्म ने प्रदर्शन से पहले ही देश विदेश के कई महत्वपूर्ण फिल्म महोत्सवों में अपनी पहचान बनाई थी।