लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने किया खिचड़ी का वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने खिचड़ी का वितरण 15 फरवरी को किया। रांची के अलबर्ट एक्‍का चौक स्थित लायंस रांची ईस्ट प्याऊ के समीप यह कार्यक्रम हुआ। मुकुंद झुनझुनवाला ने अपनी सालगिरह के शुभ अवसर पर भोजन वितरण में सहायता की।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रतन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, मुकुंद झुनझुनवाला, रुचि झुनझुनवाला, अंजना गट्टानी, जूथिका सान्याल, देवाशीष सान्याल भी मौजूद थे।

अध्यक्ष रतन अग्रवाल ने कहा कि गरीबों के बीच भोजन वितरण पुण्य का काम है। मुख्यत: ऐसे अवसर पर भोजन दान से गरीबों एवं भगवान के आशीर्वाद से जीवन और भी सुखद होते हैं। मन को संतुष्टि मिलती है।