कार्तिक आर्यन ने इंडिया गेट पर ‘शहजादा’ का टाइटल ट्रैक किया लॉन्च, देखें वीडियो

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। शहजादा का टाइटल ट्रैक लॉन्‍च कार्तिक आर्यन इंडिया गेट पर लॉन्‍च किया। फिल्‍म 17 फरवरी, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेता टाइट्ल ट्रैक लॉन्च करने के लिए राजधानी में प्रतिष्ठित इंडिया गेट पर पहुंचे। इसे एक और  शहजादा सिग्नेचर स्टाइल लॉन्च बना दिया हैं, क्योंकि वह अपने युवा प्रशंसकों को परफॉर्म करते नहीं देख रहे हैं बल्कि उनके साथ थिरकते भी हैं!

मनोरंजन से भरपूर और शहजादा के टाइटल ट्रैक ने निश्चित रूप से माहौल को जगमगा दिया। दिल्लीवासियों को अपनी धुन पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। सुप्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम ने संगीत दिया है। सोनू निगम और मयूर पुरी ने आवाज दी है।

टाइटल ट्रैक वास्तव में एक फुट टैपिंग नंबर है और फिल्म को लोकप्रिय बना रहा है। अभिनेता ने इंडिया गेट से एक प्यारी क्लिप साझा की।

फिल्म रोहित धवन द्वारा निर्देशित है। इसमें कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर, प्रीतम द्वारा संगीत, भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल और कार्तिक आर्यन द्वारा निर्मित है।