पांचवी नेशनल मास्टर्स गेम्स में कांके निवासी निशांत सिंह ने गोल्ड पर साधा निशाना

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। पांचवी नेशनल मास्टर्स गेम्स खेल प्रतियोगिता में निशांत सिंह को गोल्ड मेडल मिला। वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में राइफल एआर-01 शूट में उसे गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। मास्टर गेम फेडरेशन के तत्‍वावधान में प्रतियोगिता 11 से 14 फरवरी तक हुई थी।

खिलाड़ी निशांत सिंह को राइफल शूट के तौर पर सिंगल में गोल्ड मेडल और टीम के साथ भी गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। निशांत सिंह मई में साउथ कोरिया में आयोजित होने वाले खेल में भी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

निशांत सिंह ने बताया कि वाराणसी में आयोजित मास्टर गेम्स प्रतियोगिता में झारखंड के शूट खिलाड़ि‍यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पिस्टल में चार गोल्ड और तीन रजत पदक भी जीते हैं।

निशांत सिंह रांची के कांके ब्लॉक चौक निवासी समाजसेवी पंकज सिंह के पुत्र हैं। उनके शानदार सफलता पर कांके क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने इन्हें बधाई दी। उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बधाई देने वालों में कांके जनरल हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर के निदेशक व आईएमए,  रांची के अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश कुमार बैठा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रांची लोकसभा के मदन कुमार महतो, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के महेश कुमार मनीष, झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य समनूर मंसुरी, झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी श्री श्री दुर्गा पूजा समिति कांके लक्ष्मण चौक के अध्यक्ष अशोक गोप, गौरी शंकर महतो चंदन बैठा भी शामिल हैं।