रांची। झारखंड के कई जिलों के मौसम (Jharkhand Weather) में बदलाव का असर दिखने लगा है। बीते 24 घंटे में राज्य के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 13 फरवरी को दी। हवा तेज गति से चली। इससे हवा में ठंडक महसूस की गई।
केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर और चाईबासा में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा केवीके में दर्ज किया गया।
केंद्र के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।
केंद्र के अनुसार 14 से 16 फरवरी तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।
केंद्र के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राज्य के दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में देखने को मिलेगा। शेष भागों में आसमान मुख्यत: साफर और मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची के तापमान में 4.4, जमशेदपुर के तापमान में 3.4 और डालटेनगंज में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इन शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24।com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।