झारखंड कैबिनेट के फैसले : चिकित्‍सा पदाधिकारी बर्खास्‍त, जानें अन्‍य निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में 9 फरवरी ‘23 को आयोजित की गई। इसमें चिकित्‍सा पदाधिकारी को बर्खास्‍त करने सहित कई निर्णय लिए गए।

ये निर्णय भी लिए गए

★ गोड्डा जिलान्तर्गत गोड्डा (NH-133 पर) देवबन्धा-मोहानी-शिवनगर-डाण्डे पथ (कुल लंबाई 17.809 कि०मी०) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य (पुल निर्माण, भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं Rehabilitation & Resettlement सहित) के लिए 79 करोड़ 43 लाख 77 लाख 800 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ डॉ अमृत नरेश खलखो (तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमण्डल अस्पताल, राजमहल साहेबगंज सम्प्रति चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अटका बगोदर, गिरिडीह) को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ रांची स्मार्ट सिटी के विकास के लिए एचईसी से प्राप्त 647.08 एकड़ भूमि के लिए लंबित राशि 2,48,11,601 रुपए के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

★  डॉ शशि भूषण प्रसाद सिंह (सिविल सर्जन, धनबाद सम्प्रति सेवानिवृत्त) के अपील अभ्यावेदन को अस्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।

★ वित्तीय वर्ष 2021-22 के राज्य वित्त लेखे भाग । ॥ एवं विनियोग लेखे को झारखंड विधान सभा के विगत सत्र में पटल पर उपस्थापन की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ राज्य अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पद के लिए स्वीकृत वेतनमान एवं ग्रेड पे का संशोधन के संबंध में स्वीकृति दी गई।

★ प्रभात कुमार तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रभारी अंचल अधिकारी, बसिया, गुमला के विरुद्ध संचयात्मक प्रभाव से तीन वेतनवृद्धि पर रोक के दंड के विरूद्ध समर्पित अपील अभ्यावेदन के निस्तार से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

★ मुख्य सूचना आयुक्त झारखण्ड, रांची के वेतन एवं भत्ते तथा अन्य सेवा शर्तें एवं बंधेज निर्धारण के संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ G-20 के Delegates को भेंट देने के लिए Coffee Table Book के Designing and Printing हेतु झारखंड वित्त नियमावली के नियम 235 को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत् Outlook Group को नामित करने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य योजनान्तर्गत संचालित “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” के मार्ग निर्देशिका में आंशिक संशोधन संबंधी प्रस्ताव की स्वीकृति उद्देश्यों की प्राप्ति के दृष्टिगत “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” के क्रियान्वयन की स्वीकृति गई।

★ तारामंडल, चिरौंदी, रांची के तीन वर्षों के संचालन और तारामंडल के प्रोजेक्टर की मरम्मत के लिए यूनाईटेड किंगडम (यू0के0) भेजने एवं वापस लाने के लिए मनोनयन के आधार पर M/s Orbit Animate Pvt. Ltd, कोलकाता का चयन की स्वीकृति दी गई।

★ तारामंडल में अधिष्ठापित उपकरणों की करायी गई मरम्मत के लिए मनोनयन के आधार पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के National Council of Science Museums (NCSM), कोलकाता के अधीनस्थ कंपनी Creative Museum Designers (CMD). कोलकाता का चयन करने की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

★ पंचम झारखंड विधान सभा का एकादश (बजट) सत्र दिनांक 27.02.2023 से आहूत करने एवं तत्संबंधी औपबंधिक कार्यक्रम पर मंत्रिपरिषद् की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ गुमला जिलान्तर्गत “नेतरहाट के सनराईज प्वाईन्ट, नेतरहाट लेक एवं कोयल व्यू प्वाईन्ट (viewpoint) पहुंच पथ (कुल लंबाई – 6.410 कि0मी0) को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण/पुनर्निर्माण कार्य (भू-अर्जन एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग सहित) के लिए 30 करोड़ 51 हजार 61 हजार 600 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।