नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को राज्‍यपाल ने दिलाई शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। राजभवन स्थित बिरसा मंडप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 20 फरवरी को झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को पद की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जानकारी हो कि संजय कुमार मिश्रा इससे पहले उत्तराखंड उच्‍च न्‍यायालय में जज थे। राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें झारखंड उच्‍च न्‍यायालय का मुख्‍य न्‍यायाधीश नियुक्‍त किया था।