पुरानी पेंशन बहाली के लिए ईसीआरकेयू ने 10 दिन चलाया हस्ताक्षर अभियान

झारखंड
Spread the love

  • हस्‍ताक्षर की प्रति मेल से राष्‍ट्रपति को भेजी गई

धनबाद। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए 10 फरवरी से 20 फरवरी ‘23 तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्‍ताक्षर अभियान में धनबाद मंडल की 14 शाखा के सदस्‍यों ने हिस्‍सा लिया। हस्‍ताक्षर की प्रति मेल के माध्‍यम से राष्‍ट्रपति को भेजी गई।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय एवं महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के आदेश प हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरे भारतीय रेलवे में चला, जिसमें सभी रेल कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस हस्ताक्षर अभियान के जरिए नई पेशन स्‍कीम को हटाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। इस हस्ताक्षर की प्रति देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मेल द्वारा भेजी गई।

हस्ताक्षर अभियान में धनबाद मंडल की 14 शाखाओं के सदस्‍यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें धनबाद के एनके खवास, सोमेन दत्ता, नेताजी सुभाष, बसंत दुबे। कतरास के इंद्रमोहन सिंह, पथरडीह के वीके साव, गझनडीह के बीवी सिंह। गोमो के बीके झा, रूपेश कुमार, एके भगत ने महती भूमिका निभाई।

चंद्रपुरा के चंदन कुमार शुक्ला। डालटेनगंज के सुनील कुमार सिंह। बरकाकाना के एमपी महतो, पीके गांगुली। पतरातू के आरएन चौधरी, अजीत कुमार मंडल। चोपन के बीकेडी त्रिवेदी और सीपी पांडेय की भी भूमिका रही।