रांची। नेशनल एकेडमी ऑफ बर्न्स (NABI) का Coimbatore में चल रहे एनुअल कॉन्फ्रेंस में 4 फरवरी को रांची के प्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ अनंत सिन्हा को सत्र 2023-2024 के लिए प्रेसिडेंट चुना गया।
डॉ अनंत सिन्हा पीजीआई (PGI), चंडीगढ़ से पढ़ाई करने के बाद पुणे चले गए। झारखंड नया राज्य बनते ही 2001 में रांची आकर अपना काम शुरू किया। वर्ष, 2008 में देवकमल अस्पताल की स्थापना की। आज देवकमल की प्लास्टिक सर्जरी और बर्न यूनिट पूरे पूर्वी भारत में एक मिसाल बन गई है।

डॉ सिन्हा का साथ डॉ राज कुमार पाठक और डॉ तन्मय प्रसाद दे रहे हैं। उनके बर्न यूनिट में औसत महीने में 35 से 40 मरीज भर्ती हो रहे हैं। काफी हद तक ठीक होते जा रहे हैं। आयुष्मान भारत के तहत भी लोगो का बढ़ियां से इलाज चल रहा है।
डॉ अनंत सिन्हा ने घोषणा की कि वह अगले साल 15 से 17 फरवरी के बीच रांची में बर्न्स का कॉन्फ्रेंस करेंगे। इससे पहले पूरे देश में छोटे शहरों में एक-एक दिन का 12 वर्कशॉप करेगें। इसमें फाइनल ईयर एमबीबीएस के स्टूडेंट्स, सर्जरी के प्रेसिडेंट और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर भाग लेंगे, ताकि बर्न्स में अच्छे लोगों को लाया जा सके। बर्न्स के बारे में बताया जा सके।