मानस महायज्ञ में महाप्रसाद का वितरण 15 फरवरी को

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के तत्वावधान में आमजनों द्वारा आयोजित 23वें मानस महायज्ञ के दौरान 15 फरवरी को महाप्रसाद का वितरण होगा। महायज्ञ का नेतृत्व कर रहे विद्या कुंड अयोध्या के सिद्ध पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत प्रेमशंकर दास महाराज ने यह जानकारी दी।

महाराज ने कहा कि यह औषधियुक्त महाप्रसाद वे अपने से बनाते हैं। खुद ही वितरण करते हैं। इस महाप्रसाद से अनेक रोगों का शमन होता है।

सतबहिनी विकास समिति के सचिव पं मुरलीधर मिश्र ने कहा कि इस महाप्रसाद के खाने से एक मरीज के जीभ का कैंसर ठीक हो गया था। उसके बाद से महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों की भीड़ होती है। कतारबद्ध तरीके से स्वयंसेवकों के द्वारा वितरण किया जाता है।

समिति के अध्यक्ष समाजसेवी नरेश प्रसाद सिंह व सचिव पं मुरलीधर मिश्र ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।