मानस महायज्ञ के में हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। सतबहिनी में मानस महायज्ञ के दौरान हजारों लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के तत्वावधान में आमजनों द्वारा आयोजित 23वें मानस महायज्ञ के दौरान विद्या कुंड अयोध्या के सिद्ध पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत प्रेमशंकर दास महाराज ने अपने हाथों से औषधियुक्त महाप्रसाद का वितरण किया।

इस मौके पर महंत ने कहा कि श्रद्धा, निष्ठा, नियम व देवशक्तियों के आशीर्वाद के साथ लिया गया। औषधियुक्त महाप्रसाद कई तरह की आधि व्याधियों का शमन करने में सक्षम है। इसमें विश्वासे फलदायकम का सूत्र भी काम करता है। उन्होंने नेक नीयत व ईमानदारी के साथ इस स्थल के विकास के प्रति समर्पण की जरूरत बताई।

मौके पर मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटनस्थल विकास समिति के अध्यक्ष समाजसेवी सह राजद के प्रदेश महासचिव नरेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष अरुण सिंह, सचिव पं मुरलीधर मिश्र, उप सचिव सुदर्शन तिवारी, कोषपाल अशर्फी सिंह, अंकेक्षक द्वय नवल किशोर तिवारी व नंदलाल दुबे, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय ऊर्फ विकास उपाध्याय, संयोजक प्रियरंजन सिन्हा, देवीदयाल राम, सुखदेव साव, अवधेश गुप्ता, ध्रुव कुमार पांडेय, गोरखनाथ सिंह, राम जन्म पांडेय, लाला पांडेय, मोहन सोनी, मुखिया पांडेय, करंजू पाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।