- 18 वर्ष से अधिक वर्ष के आयु वर्ग के सभी दिव्यांगजनों एवं अन्य लाभार्थियों की होगी जांच
रांची। झारखंड की राजधानी रांची जिले में 18 वर्ष से अधिक वर्ष के आयु वर्ग के सभी दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने के लिए तिथिवार दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया जाएगा। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिविल सर्जन कार्यालय ने सभी प्रखंड/अंचल में दिव्यांग बोर्ड के आयोजन के लिए तिथि निर्धारित की है।
दिव्यांग बोर्ड में 18 वर्ष से अधिक वर्ष के आयु वर्ग के सभी दिव्यांगजनों एवं अन्य लाभार्थियों की जांच की जाएगी। संबंधित प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया है
दिव्यांग बोर्ड की तारीख
अनगड़ा – 14 फरवरी 2023
बेड़ो – 17 फरवरी 2023
बुंडू – 20 फरवरी 2023
बुढ़मू – 23 फरवरी 2023
चान्हो – 25 फरवरी 2023
ईटकी – 27 फरवरी 2023
कांके – 28 फरवरी 2023
खलारी – 02 मार्च 2023
लापुंग – 03 मार्च 2023
मांडर – 10 मार्च 2023
नगड़ी – 11 मार्च 2023
नामकुम – 13 मार्च 2023
ओरमांझी – 14 मार्च 2023
राहे – 17 मार्च 2023
रातू – 20 मार्च 2023
सिल्ली – 23 मार्च 2023
सोनहातू – 25 मार्च 2023
तमाड़ – 27 मार्च 2023
सदर अस्पताल (रांची शहरी क्षेत्र) – 29 मार्च 2023


