आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में जंगली हाथी ने कहर बरपाया है। पिछले 20 घंटे में उसने 5 लोगों की जान ने ली। मारने वालों में 3 महिला और 2 पुरुष शामिल हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को कई सुझाव दिए।
जानकारी के मुताबिक भंडरा थाना क्षेत्र के कशपुर बिछिया टोली में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। भगाने के क्रम में हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गणेश उरांव के रूप में हुई है। इसी तरह अन्य लोगों को भी हाथी ने मार डाला।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोहरदगा जिला के कुडू और भंडरा प्रखंड में जंगली हाथियों का झुंड भ्रमण कर रहा है। इन हाथियों का जिला के अन्य क्षेत्रों में भी आवागमन हो सकता है।
ऐसी स्थिति में किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से निम्न अपील करते हुए कई सुझाव दिए।
लोग ऐसा करें
जंगली हाथियों के आगमन की सूचना पर हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
सेल्फी या फोटोग्राफी का कतई प्रयास नहीं करें।
हाथी के आगमन की सूचना वन विभागीय पदाधिकारियों एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी या थाना प्रभारी को दें।
वन विभाग के पदाधिकारियों से प्राप्त निर्देश का अनुपालन करें।
वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा के नंबर 8294935789 पर संपर्क करें।