BIHAR: कोबरा सांप को चूमना शख्स को पड़ा महंगा, देखें

देश बिहार
Spread the love

सीवान। दुखद खबर बिहार के सीवान से आयी है, जहां गले में कोबरा सांप को लटका कर करतब दिखाना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। करतब दिखाने के दौरान ही सांप ने शख्स के होंठ पर ही डंस लिया। जिसके कुछ देर के बाद ही शख्स की मौत हो गई।

मृतक जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा हरिजन टोली निवासी इंद्रजीत राम है। सांप के डंसने के दौरान ही शख्स को सदर अस्पताल सीवान भी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें, तो शख्स 8 घंटे से गेंहूअन सांप को गले में लटका कर गांव में घूम-घूम कर उससे खेलता रहा और करतब दिखाता रहा। इस दौरान शख्स बार-बार सांप के फन को अपने मुंह में डाल रहा था। साथ हीं जमीन पर रखकर उसे चूमने का भी प्रयास कर रहा था। मुंह में फन को डालने के दौरान ही विषैले सांप ने उसके होंठ पर डांस लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा हरिजन टोली निवासी इंद्रजीत राम के घर पर रखे ईट में ही विषैला सांप छिपा हुआ था। जिसको बच्चों ने देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान इंद्रजीत राम ईट में सांप होने बात सुनकर पहुंचा और सांप को पकड़ लिया। सांप को पकड़ कर वह अपने गले में लपेट कर मौजूद लोगों को दिखाने लगा और डराने भी लगा।

वहीं लोग कौतूहल भरी नजरों से उसे देख भी रहे थे। मौजूद लोगों ने सांप को छोड़ देने को कहां, लेकिन उसने नशे में लोगों की नहीं सुनी। हालांकि लोगों की भीड़ को देख वह अपना होश गंवा बैठा और सांप को गुरुजी-गुरुजी कहकर चूमता और मुंह में डालता।

लोगों के मना करने के बावजूद भी वह नहीं माना। लोगों की बातों को नजरअंदाज कर सांप को अपने साथ रखकर खेलता रहा और करतब दिखाता रहा। जिसके बाद सांप ने उसे डंस लिया। नतीजा यह हुआ कि सांप के साथ करतब दिखाना, उसे महंगा पड़ गया और उसकी मौत हो गई।