राशन डीलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, शो कॉज, 24 घंटे में मांगा जवाब

झारखंड
Spread the love

  • निरीक्षण के क्रम में दुकान पाई गई थी बंद

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा के दौरान लापरवाही बरतने वाले पीडीएस दुकानदारों (राशन डीलर) पर कार्रवाई की गई है। रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने ऐसे 9 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को शो कॉज किया है।

निरीक्षण के दौरान दुकान थी बंद

औचक निरीक्षण के दौरान 3 फरवरी, 2023 को सभी 9 पीडीएस दुकानदारों की दुकान बंद थी। दोपहर करीब 12.30 इन सभी पीडीएस दुकानदारों की दुकान बंद पाई गई।

24 घंटे में स्पष्टीकरण की मांग

पीडीएस दुकान बंद रखने वाले दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर कोताही एवं लापरवाही के संबंध में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही अपने दुकान से संबंधित शतप्रतिशत राशनकार्ड धारियों का डेटा स्वच्छ करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रत्येक दिन प्रत्येक डीलर के क्रियाकलाप पर डैश बोर्ड के माध्यम से नजर रखी जा रही है, जिसमें यह पाया गया है कि लापरवाही बरतने वाले सभी पीडीएस दुकानदारों की कार्य प्रगति अभी तक शून्य है।

पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा 14 तक

पीडीएस सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन 1 फरवरी से 14 फरवरी, 2023 तक किया गया है। इस दौरान राशन कार्डधारियों के शतप्रतिशत UID सुधार, UID सीडिंग, अपवाद पंजी के माध्यम से वितरण खाद्यान्न के लाभुकों का सत्यापन, एक नाम से अनेक राशन कार्डधारी सदस्य का नाम बहुप्रविष्टियाँ का सत्यापन आदि कार्य किया जा रहा है।

इन दुकानदारों को शोकॉज

श्रीमती अनिता देवी-1, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-100/92, वार्ड सं०-10, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।

दीपक सरकार, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-07/95, वार्ड सं०-11, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।

श्रीमती गीता देवी, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-01/01, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।

जोसेफ मिंज, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-14/91, वार्ड सं०-13, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।

श्रीमती मंजू माला सिन्हा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-01/21, वार्ड सं०-12, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।

ओम प्रकाश झा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-26/90, वार्ड सं०-20, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।

पीके नागपाल, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-04/96, वार्ड सं०-20, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।

सोमरा मुण्डा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-25/91, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।

मदन मुरारी प्रसाद सिन्हा, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं०-05/88, वार्ड सं०-19, अनुभाजन क्षेत्र, रांची।