मुर्गा और बत्तख खाने के शौकीनों के लिए बुरी खबर, जानें पूरा मामला

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। मुर्गा और बत्‍तख के शौकीनों के लिए बुरी खबर। इसे खाने से पहले एक बार जरूर सोंचे। बिना सोंचे इसे खाने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है। दरअसल, जिले में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है।

जानकारी हो कि झारखंड के बोकारो जिले के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। इसके बाद सरकार अलर्ट हो गई है। बोकारो उपायुक्‍त कुलदीप चौधरी ने बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की है।

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू से मुर्गों की मौत की पुष्टि के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आम जन मुर्गा/बत्तख आदि खाने से करें परहेज।’