Jharkhand : आने वाले छह दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में शनिवार को बारिश होती रही। रविवार और सोमवार को भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। अगले 3 से 4 दिन में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 13 नवंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

सोमवार को रांची में 19 मिली मीटर बारिश हुई। जमशेदपुर में 6 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्‍य के अधिकतर शहरों में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

केंद्र के मुताबिक 14 नवंबर को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ने की संभावना है।

केंद्र के मुताबिक 15 नवंबर को राज्य के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस असर रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहि‍बगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में पड़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 16 और 17 नवंबर को मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा। आंशिक बादल छाये रहेंगे।

इसी तरह 18 और 19 नवंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है।