नई दिल्ली। झारखंड के रामगढ़ सहित 6 विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
निर्वाचन आयोग ने लक्षद्वीप के 1 (एक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के निम्नलिखित 6 (छह) विधानसभा क्षेत्रों की रिक्तियों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया है।
ये है विस्तृत कार्यक्रम
चुनाव कार्यक्रम | तिथि |
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि | 31 जनवरी, 2023 (मंगलवार) |
नामांकन करने की अंतिम तिथि | 7 फरवरी, 2023 (मंगलवार) |
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि | 8 फरवरी, 2023 (बुधवार) |
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि | 10 फरवरी, 2023 (शुक्रवार) |
मतदान की तिथि | 27 फरवरी, 2023 (सोमवार) |
मतगणना की तिथि | 2 मार्च, 2023 (गुरुवार) |
तिथि, जिससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाएगी | 4 मार्च, 2023 (शनिवार) |