Horoscope

आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

04 जनवरी, 2023

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। खान-पान की बुरी आदतों पर कंट्रोल करें। शारीरिक सुख अच्छा रहेगा। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें। पेशेवर मोर्चें पर नए प्रयोग करने में उपयुक्त संसाधन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं।

वृष (, , , , वा, वी, वु, वे, वो)

किस्मत के भरोसे बिल्कुल नहीं रहें। ये दिन सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। कोई नजदीकी कहीं घूमने जाने के लिए कह सकता है। जो लोग उपयुक्त आवास की खोज में लगे हैं, उनकी बात बन सकती है।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

दिन परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। आर्थिक लाभ भी होगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपने विचार और ऊर्जा को उन कामों में लगाएं, जिनसे सपने हकीकत का रूप ले सकते हैं। क्रोध में किसी के साथ उग्र चर्चा नहीं हो जाए, इसका ध्यान रखें। किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते बाद में पछताना पड़ सकता है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण विचार या योजना को मान्यता मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद लें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

घरेलू परेशानियां तनाव दे सकती हैं। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। सामाजिक समारोह में शामिल होने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि परिस्थिति आपके वश से बाहर होने की संभावना है। रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम-बढ़ेगा। कार्य सफलता से उत्साह बढ़ेगा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर मदद करते नजर आएंगे। कार्यस्थल पर मुश्किल काम का सामना करना पड़ सकता है। नशा से दूर रहें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

प्रात:काल के समय मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो उसपर नजर रख सकते हैं। ऐसा छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज़ से सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं। वह काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्‍छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्‍छा रहेगा। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। दिन बहुत खास है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

हर कार्य में सफलता मिलेगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर में शांति बनी रहेगी। भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांस व मनोरंजन में समय बीतेगा। एक-दूसरे के और पास आ सकते हैं।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

आपके काम करने की कला और चरित्र से लोग प्रभावित होंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। प्रिय के साथ समय बिताने की जरूरत है, ताकि एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)