‘मुर्दा’ उठा रहे थे राशन, डीलर पर प्राथमिकी दर्ज

झारखंड
Spread the love

पलामू। मुर्दा राशन उठा रहे थे। शिकायत मिलने पर उपायुक्‍त ने इसकी जांच कराई। मामला सही पाया गया। इसके बाद राशन डीलर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। यह वाक्‍या झारखंड के पलामू जिले का है।

जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पांकी के पूर्व सुड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे से मुलाकात की थी। वहां के राशन डीलर अनिल कुमार यादव के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि डीलर ने 40 मृतकों के नाम पर सैकड़ों क्विंटल सरकारी अनाज हड़प लिया है।

शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त ने टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई। जांच के क्रम में डीलर अनिल कुमार यादव के विरुद्ध शिकायत सही पाई गई। इसके पश्चात उपायुक्त ने पांकी के अंचलाधिकारी को उक्त राशन डीलर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था।

इस क्रम में मंगलवार को राशन डीलर पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। उपायुक्‍त की ओर से राशन डीलरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।