कुएं में गिरी नीलगाय को 13 घंटे बाद निकाला गया सकुशल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोरगाईं गांव के एक कुएं में गिरी नीलगाय को 13 घंटा बाद वन कर्मियों ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। उक्त नीलगाय रात में ही कुआं में गिर गयी थी। उसे ग्रामीणों ने सुबह में देखा।

गाय के गिरने की सूचना बरडीहा वन परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार गिरी को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम रविवार दोपहर 1.45 बजे घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से 3 बजे नीलगाय को कुआं से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू टीम में बरडीहा वन परिसर पदाधिकारी अनिल कुमार गिरी, वनकर्मी हेमंत कुमार, संचित कच्छप व स्थानीय वन समिति के लोग और ग्रामीण शामिल थे।