नागपुरी म्यूजिक वीडियो दर्पण 14 जनवरी को होगी रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

रांची। झॉलीवुड में 14 जनवरी बेहद ही खास होने वाला हैं। इस दिन मकर संक्रांति हैं। इसके साथ झॉलीवुड टीवी के सीईओ गुड्डू जान का जन्मदिन भी हैं। इस विशेष अवसर पर नागपुरी म्यूजिक वीडियो दर्पण रिलीज किया जाएगा।

वीडियो में विवेक नायक और तोशी की शानदार जोड़ी दर्शकों को मनोरंजित करेंगी। इस गीत के गायक विवेक नायक, गीतकार वर्षा नायक, म्यूजिक स्टूडियो वीएन म्यूजिक, डीओपी संतोष यादव और नवीन वर्मा हैं। एडिटर विवेक वीएफएक्स, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केसरवानी, निर्माता विजय कुमार और निर्देशक गुड्डू जान हैं।

गुड्डू जान ने बताया कि 14 जनवरी को दो चीजें खास हैं। ऐसे में म्यूजिक वीडियो रिलीज किया जाना इस दिन को और भी खास बनाता हैं। यह गाना बेहद ही रोमांटिक और मनोरंजन से भरपूर हैं। विवेक नायक अपने रोमांटिक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

उम्मीद हैं दर्शकों को यह गाना भी विवेक नायक के अन्य गीतों की तरह पसंद आयेगा। दर्शकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर इस गाने का पोस्टर काफी वायरल हो रहा है।