रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट में मंगलवार को चार्टर नाईट का आयोजन किया गया। इसमें सभी चार्टर सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर एरिया लीडर्स राजीव लोचन, उप जिलापाल कमल जैन, जोनल चेयरपर्सन प्रदीप जैन, रीजनल चेयर पर्सन अनुपमा लोचन, पूर्व अध्यक्ष एवं चार्टर मेंबर्स उपस्थित थे। उप जिलापाल कमल जैन ने क्लब के कार्यक्रम का जायजा लिया।
लायंस कल्ब की ओर से अलबर्ट एक्का चौक के समीप 18 जनवरी को भोजन का वितरण किया गया। पूर्व अध्यक्ष अरुण केजरीवाल ने अपनी दिवंगत माता गंगा देवी केजरीवाल की जंयती पर गरीबों में भोजन का वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अरुण केजरीवाल, अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सचिव सुनील माथुर, कोषाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, कृष्ण गोपालका, रामबालक वर्मा, जूथिका सान्याल मौजूद थे।
शाम 6.30 बजे ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाया गया। यह कार्यक्रम कुछ दिनों तक और चलेगा। इस प्रोजेक्ट के चेयर पर्सन राम बालक वर्मा और को चेयर पर्सन कृष्णा गोपालका थे।