लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

झारखंड
Spread the love

रांची। भारत माता तेरी गाथा, सबसे ऊंची है तेरी शान, तेरे आगे शीश झुकाए और दे तुझको हम सब सम्मान।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर फिरायालाल स्थित प्याऊ और कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

झंडोत्तोलन के बाद अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीयता का पर्व गणतंत्र दिवस को सभी भारतवासी पूरे उत्साह, जोश, सम्मान, खुशी, सदभाव और देश प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। 26 जनवरी देश में रह रहे सभी जाति, धर्म और लिंग के लोगों के लिए बेहद गौरवपूर्ण और सम्मान का दिन है।

क्योंकि इस दिन ही साल 1950 को हमारे देश का सबसे बड़ा संविधान लागू हुआ था, जिसके बाद समस्त देशवासियों को समानता, शिक्षा समेत कई मौलिक अधिकार दिए गए और एक नए युग का सूत्रपात किया गया।

इसी दिन से हमारा देश एक समाजवादी, संप्रभु, लोकतंत्रात्मक और धर्मनिरेपक्ष गणराज्य बन गया था। देश की आजादी के बाद भी करीब ढाई साल तक जब तक संविधान लागू नहीं हुआ था, तब तक स्वशासित देश नहीं था।

वहीं भारत के नागरिकों को उनके अधिकार दिलवाने और देश को स्वतंत्र, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के उद्देश्य से 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू किया गया, जिसकी खुशी में हम हर साल 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के रुप में मनाते हैं, वहीं इस दिन अपने वीर सपूतों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हैं। इसके साथ ही इस दौरान उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाती है।

इस अवसर पर पूर्व जिला पाल अरुण खेमका, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जैन, सुनील माथुर, अमरचंद बेगानी, लायन सुनीता अग्रवाल, आईके ओझा, काली शर्मा, सुंदर राम, नरेश कुमार, रोहित कुमार, रमेश गोयल आदि मौजूद रहे।