Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : सर्दी के सीजन में मौसम ने लिया यू टर्न, बना रिकॉर्ड

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

  • रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज की रही ये स्थिति

रांची। झारखंड में आम तौर पर दिसंबर और जनवरी जाड़े का सीजन माना जाता है। इस महीने में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। कई बार तो फरवरी के महीने तक इसका असर देखा जाता है। हालांकि इस बार मौसम ने यू टर्न लेते हुए रिकॉर्ड बना दिया। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 26 जनवरी, 2023 को दी।

सर्वकालिक रिकॉर्ड अपडेट

रांची मौसम केंद्र ने वर्ष 1969 से 2023 तक का सर्वकालिक रिकॉर्ड अपडेट जारी किया है। उसके मुताबिक रांची में 25 जनवरी, 2023 को दर्ज अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य तापमान से काफी अधिक रहा। विश्लेषण में पाया गया कि यह तापमान जनवरी महीने के लिए तीसरा सबसे अधिकतम तापमान रहा। रांची के लिए जनवरी माह का रिकॉर्ड सबसे अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस 29 जनवरी, 1996 को दर्ज किया गया था।

इस दशक का सर्वाधिक तापमान

इस दशक यानी वर्ष 2014 से 2023 के लिए तापमान ने रिकॉर्ड बनाया। रांची में 25 जनवरी को दर्ज अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस ने इस दशक के सबसे अधिकतम तापमान के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इससे पूर्व 23 जनवरी, 2019 को यह तापमान दर्ज किया गया था।

जमशेदपुर की यह स्थिति

जमशेदपुर में 25 जनवरी, 2023 को दर्ज अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्लेषण में पाया गया कि यह तापमान जनवरी महीने के लिए दूसरा सबसे अधिकतम तापमान रहा। इससे पहले जमशेदपुर के लिए जनवरी माह का रिकॉर्ड सबसे अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस 6 और 7 जनवरी, 2021 को दर्ज किया गया था।

डालटनगंज की जानें

डालटनगंज में 25 जनवरी, 2023 को दर्ज अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्लेषण में पाया गया कि यह तापमान जनवरी महीने के लिए दूसरा सबसे अधिकतम तापमान रहा। डालटनगंज के लिए जनवरी माह का रिकॉर्ड सबसे अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस 22 जनवरी, 2019 को दर्ज किया गया था।