Jharkhand Weather News

jharkhand : इन जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट, जानें क्‍या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके लेकर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। दो दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 2 जनवरी को दी।

मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्‍क रहा। कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया। इसी तरह सबसे कम तापमान रामगढ़ केवीके में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले तीन से चार दिनों में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

राज्‍य में 3 और 4 जनवरी तक कहीं-कहीं सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम मुख्‍यत: शुष्‍क रहेगा।

5 से 8 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। आसमान साफ रह सकता है। मौसम शुष्‍क रहेगा।

केंद्र ने 3 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा। इसी तरह, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, गिरिडीह में मध्‍यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। कुछ असर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी देखने को मिलेगा।

  • खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।